फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला की हत्या, आरोपी ने लगाई फांसी

Sun, 13 Nov 2016 12:19 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाचौनी में शनिवार दोपहर कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ग्राम पाचौनी निवासी शारदा (26) शनिवार दोपहर एक बजे घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान गांव में रहने वाला धनीराम कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। धनीराम ने शारदा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शारदा ने इसका विरोध किया। इसपर गुस्साए धनीराम ने कुल्हाड़ी से शारदा पर हमला कर दिया। उसने बेरहमी से कुल्हाड़ी से कई वार किए। इसस शारदा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद धनीराम ग्रामीणों को धमकाता हुआ मौके से चला गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। इस बीच जानकारी मिली कि धनीराम ने गांव से आधा किलोमीटर दूर एक नीम के पेड़ से फांसी लगा ली है।


पुलिस ने पहुंचकर युवक का शव पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अजय पाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। महिला के घर वालों ने बताया कि युवक पहले भी कई बार छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था। इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें