फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटमार करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बार थानांतर्गत जंगलों में चरवाहों और किसानों के साथ मारपीट और लूटमार करने वाले गिरोह का पुलिस ने बुधवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया है जबकि एक भाग निकला।  
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि ग्राम पारौन में तीन-चार हथियार बंद बदमाशों को किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूमने की सूचना मिली थी।
इस पर थानाध्यक्ष बार रामसहाय सिंह ने पुलिस बल के साथ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिली कि हथियारों से लैस बदमाश ग्राम कंगीरपुरा से रजपुरा नहर की पट्टी पर खड़े हैं। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की।
विज्ञापन

पुलिस बल ने घेराबंदी कर सुखलाल सिंह व मुकुंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि महेन्द्र सिंह भागने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी मुकुंद सिंह व सोबरन सिंह पर थाना पूरांकला में हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें