फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी में चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
चाोर पकड़े - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर/महरौनी। महरौनी कस्बे में लगातार चोरियां कर पुलिस को चुनौती देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने महरौनी में पांच चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी मो. इमरान ने बताया कि कुछ दिनों के अंतराल में महरौनी में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। सोमवार की रात महरौनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद मोटरसाइकिल से दो संदिग्ध नाराहट रोड पर घूम रहे हैं। महरौनी कोतवाली पुलिस व स्वॉट ने संयुक्त कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बंटी परमार निवासी लिटिल फ्लावर स्कूल के पास नईबस्ती ललितपुर और शिवम तिवारी निवासी नईबस्ती ललितपुर बताया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन लोगों ने पिछले दो महीनों में महरौनी कस्बे में कई चोरियों को अंजाम दिया है। आरोपियों ने महरौनी के रामकृष्ण तिवारी, विमल कुमार जैन, नीरज गुप्ता, आनंद कुमार और रामसुखी के घरों में लाखों रुपये की चोरियां की थीं। तलाशी के दौरान बंटी परमार के पास से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए।

एसपी ने बताया कि उनका तीसरा साथी राजन बुंदेला निवासी नईबस्ती है। राजन को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर चोर हैं। दो वर्ष पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र में 10 चोरियों की घटनाओं में दोनों शामिल थे और कई महीनों तक जेल में रहे थे। हाल में आरोपी जमानत पर बाहर आए थे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, आरआई शिवराम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रहते थे किराएदार बनकर
बंटी व शिवम ने बताया कि वह लोग महरौनी में किराए के मकान में निवास करते थे। दिन में खाली मकानों की रेकी कर रात में वारदात करते थे। जनपद में किराएदारों के सत्यापन को लेकर कई बार मांग उठी हैं, लेकिन सत्यापन में पुलिस की ओर से दिलचस्पी नहीं दिखाए जाने से आपराधिक लोग इसका फायदा उठा रहे हैं।

अमर उजाला की चौपाल में दिया था आश्वासन
27 फरवरी को महरौनी में अमर उजाला की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया था। चौपाल में सबसे ज्यादा शिकायतें चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने को लेकर थीं। इनको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मो. इमरान ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

यह हुई बरामदगी
गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मंहगे मोबाइल, कैमरा, बंटी के पास से 15 हजार रुपये नकद, शिवम तिवारी के पास 10 हजार रुपये, चार सोने की अंगूठी, एक सोने का लाकेट, एक दानेदार सोने की माला, चांदी के तीन सिक्के, 20 चांदी के बिछिया, 10 जोड़ी चांदी की पायलें, एक चांदी की जंजीर मय लाकेट, एक सोने की हाय, तीन चांदी की चूड़ियां बरामद हुई हैं।

इस टीम को मिली सफलता
पांच बड़ी चोरियों की घटनाओं को खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने तीन हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है। टीम में महरौनी कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह परिहार, स्वॉट प्रभारी देवी सिंह, एचपी बुधौलिया, रवींद्र कटियार, संजय सिंह, संजीव शर्मा, मनोज, देवराज, शफीक, दीपक सिंह, कप्तान सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह और बसंत पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें