फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनी के नकली पार्ट्स बेचने पर मुकदमा

Fri, 01 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। ब्रांडेड कंपनी के नकली पार्ट्स बेचने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने दोषी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जनपद में आटो पार्ट्स की दुकानों में बड़ी कंपनियों के नकली पार्ट्स बेचे जाने का कारोबार बडे़ पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। टाटा कंपनी को काफी समय से नगर में कंपनी के डुप्लीकेट पार्ट्स बेचे जाने की शिकायतें मिल रहीं थी।
विज्ञापन


इस पर कंपनी के कर्मचारियों ने जनपद में आकर इस गोरखधंधे के संबंध में पुलिस अधीक्षक मो. इमरान को जानकारी देते हुए पुलिस का सहयोग मांगा। एसपी के निर्देश पर  सदर चौकी इंचार्ज महेश कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र ने नगर में स्थित दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान मवेशी बाजार की स्प्रिंग हाउस पर छापा मारा। यहां पर टाटा कंपनी के नकली पार्ट्स बरामद हुए, पुलिस ने ऑपरेशन मैनेजर की तहरीर पर दुकानदार अशफाक निवासी नदीपुरा के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर लिया, जबकि दूसरी दुकान पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें