फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने मासूम रिवाल्वर लेकर पहुंचा स्कूल

Fri, 30 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
firring, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। इसे आज के माहौल का असर कहें या फिर घरवालों की लापरवाही। कक्षा तीन का मासूम छात्र अपने सहपाठी से बदला लेने स्कूल बैग में रिवाल्वर व कारतूस लेकर पहुंच गया। गनीमत रही कि टीचर ने छात्र के पास मौजूद रिवाल्वर व कारतूस देख लिए। 
विज्ञापन


 शहर के एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के स्कूल के कक्षा तीन के छात्रों में बुधवार को विवाद हो गया था। टीचर ने दोनों छात्रों को डांटकर विवाद खत्म करा दिया था। लेकिन बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के तालाबपुरा निवासी सरकारी शिक्षक का आठ वर्षीय बेटा घर में रखी रिवाल्वर व नाइन एमएम के चार कारतूस लेकर स्कूल पहुंच गया। छात्र स्कूल बैग से रिवाल्वर निकालकर उसमें कारतूस भरने की कोशिश कर रहा था, कि क्लास टीचर ने छात्र की हरकत को देख लिया। मासूम छात्र के हाथ में रिवाल्वर व कारतूस देखकर एक बारगी तो महिला टीचर भी घबरा गईं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए टीचर ने तुरंत स्कूल के फादर को मामले की जानकारी दी। तुरंत बच्चे से रिवाल्वर व कारतूस छीन लिए गए। फादर बच्चे व उससे बरामद असलहा को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। 

मासूम छात्र द्वारा बदला लेने के लिए स्कूल में गन लेकर पहुंचने की जानकारी मिलने पर एसपी भी हैरान रह गए। एसपी ने छात्र को समझाकर उससे पूरे मामले की जानकारी ली और घर भिजवा दिया। छात्र से मिले असलहा की जानकारी करने पर पुलिस भी भौंचक्की रह गई। छात्र के पास से मिले कारतूस नाइन एमएम बोर के हैं। नाइन एमएम के कारतूस का केवल सेना व पुलिस ही इस्तेमाल करती है। छात्र के पास यह प्रतिबंधित बोर के कारतूस कहां से पहुंचे, इसकी जानकारी के लिए एसपी ने कोतवाली प्रभारी को छात्र के परिजनों से जानकारी लेने के निर्देश दिए। मामले की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार घर में ताला लगाकर कहीं चला गया है।  छात्र के पास मिली रिवाल्वर लाइसेंसी नहीं है। इस कारण पुलिस छात्र के परिजनों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


पिस्टल की रही चर्चा
स्कूल प्रबंधन व पुलिस के सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है, कि छात्र के पास से नाइन एमएम की पिस्टल व कारतूस मिले हैं। जबकि पुलिस द्वारा आधिकारिक तौर पर छात्र के पास रिवाल्वर व नाइन एमएम के चार कारतूस मिलने की बात कही जा रही है। अगर छात्र के घर में नाइन एमएम के कारतूस थे, तो इनका उपयोग भी नाइन एमएम की पिस्टल में ही हो सकता है। जबकि छात्र के पास रिवाल्वर बरामद होना बताया जा रहा है। 

कक्षा तीन के छात्र के पास रिवाल्वर व नाइन एमएम के कारतूस मिले हैं। छात्र का किसी बच्चे से विवाद हुआ था, वह धमकाने के इरादे से गन लेकर स्कूल पहुंचा था। परिजनों की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। लोगों को घरों में अपने असलहा सुरक्षित जगह पर रखने चाहिए।   सुधा सिंह, एएसपी 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें