फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप की रिपोर्ट 24 दिन बाद लिखी

Mon, 29 May 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
gang rape - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली के एक गांव में चार मई को एक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में महिला ने अपने दो रिश्तेदारों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि हमारे रिश्तेदार बंटू और उसका साथी ऊदल हमेशा से ही हमारे ऊपर गलत निगाह रखते थे। कई बार आरोपियों ने गलत काम करने का दबाव भी बनाया। आरोपी उलाहना देने पर उसके पति के साथ गाली-गलौज करते थे। चार मई को मेरे पति रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान रात सात बजे एक आरोपी की पत्नी घर आई और बातों ही बातों में पति के बारे में पूरी जानकारी लेकर चली गई। इसके बाद रात आठ बजे बंटू और ऊदल मेरे घर आए और गलत काम करने का दबाव बनाने लगे। जब मैने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद वह दोनों बंधक बनाकर अपने घर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने चार-पांच दिन बंधक बनाकर लगातार बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी भागने पर जान से मारने और पति को खत्म करने की धमकी देते रहे। आठ मई की शाम पांच बजे किसी तरह मैं आरोपियों के चंगुल से छूटकर आई और पति को अपनी आपबीती बताई। पति ने घटना की जानकारी थाने में दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने आठ मई की रात दस बजे घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए फिर से मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले की जानकारी मिलने पर नवागंतुक कोतवाल भरत कुमार पांडेय ने तत्काल मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट समेत जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें