फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया हादसा मान रही पुलिस

Mon, 21 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी पर आए कानपुर के सीओ के गनर की मौत के मामले को जिले की पुलिस प्रथम दृष्टया हादसा मानकर चल रही है। हालांकि, जांच के मद्देनजर घटनास्थल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जनपद औरैया के थाना अजीतमल अंतर्गत ग्राम बाबरपुरा निवासी अरुण कुमार रविवार को कानपुर सीओ जगदीश सिंह के गनर के रूप में थाना बार अंतर्गत ग्राम चिगलौआ में आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी के लिए आया था। वीआईपी ड्यूटी से वापस लौटते समय शाम को लगभग सात बजे सीओ की गाड़ी झांसी राजमार्ग पर कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बम्हौरीसर स्थित ढाबे पर रुकी। गाड़ी से उतरने के बाद अरुण चाय और पानी का आर्डर देकर बाथरूम में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली, तभी अचानक बाथरूम के अंदर से फायरिंग की आवाज हुई। पहले तो लोगों ने सोचा कि लाइट की वायरिंग में फाल्ट हुआ है, लेकिन धड़ाम से गिरने की आवाज सुनकर सभी घटनास्थल की ओर भागे। बगैर छत वाले बाथरूम की दीवार पर चढ़कर देखा तो गनर लहूलुहान पड़ा था। इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

इधर, घटना की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। गनर की सरकारी कार्बाइन से चली पांच गोलियां उसके पेट से आरपार निकल गई थीं। तीन गोलियां दरवाजे में जा धंसी थी।इस संबंध में घटनास्थल का अध्ययन करने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला अचानक कार्बाइन के चलने से मौत का है, क्योंकि गोलियां चलने का डायरेक्शन ऊपर की ओर है। माना जा रहा है कि धक्का लगने अथवा गिरने की वजह से कार्बाइन चली होगी, क्योंकि यदि सुसाइड के लिए कार्बाइन को चलाने के लिए ट्रिगर दबाया होता तो एक गोली चलने के बाद ही उसका हाथ ट्रिगर से छूट गया होता। इन सभी पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया हादसा मान रही है। हालांकि, जांच के मद्देनजर घटना स्थल को सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करके उनका अध्ययन कर रही है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर कराई जाएगी जांच : एसपीपुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घटना हादसा प्रतीत हो रही है। वैज्ञानिक ढंग से घटनास्थल का अध्ययन कराया जा रहा है। यदि मृतक पक्ष की ओर से किसी भी तरह की शिकायत मिलती है, तो टीम गठित करके उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें