फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों से लदा पिक अप वाहन पकड़ा

Sat, 16 Apr 2016 12:37 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
गाय पकड़ी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। शुक्रवार की सुबह महरौनी पुलिस ने टीकमगढ़ रोड पर एक पिकअप वाहन पकड़ा, जिसमें सात भैंसें लदी थीं। गौरक्षा दल के सदस्यों की सक्रियता से उक्त वाहन पकड़ा जा सका। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर भैंसों को मुक्त कराया।
विज्ञापन


महरौनी-टीकमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक पिकअप वाहन क्रमांक (यूपी94- टी-4480 ) टीकमगढ़ से महरौनी की ओर आ रहा था। टीकमगढ़ रोड स्थित एक पैट्रोल पंप के पास गौरक्षा दल के सदस्यों ने इस संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका और देखा कि उक्त वाहन में सात भैंसें लदी हैं। पिकअप में भैंसों को जबरन ठूंसा गया था, जिससे उनकी हालत खराब हो रही थी। गौरक्षा दल के सदस्यों ने इसकी सूचना दूरभाष पर महरौनी पुलिस को दी और उपनिरीक्षक रामअवतार ने मौके पर जाकर उक्त पिकअप को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया और भैंसों को मुक्त कराया।

पिकअप चालक से पूछताछ में पता चला कि यह भैंसें बड़ागांव मध्य प्रदेश से महरौनी के रास्ते ललितपुर ले जाईं जा रही थीं। पुलिस ने ठेकेदार शाहिद निवासी सदनशाह ललितपुर और नासीन बडागाव टीकमगढ़ से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि यह भैंसें कटने को जा रही थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें