फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों से लूटपाट करने वाला अंतर राज्यीय गिरोह काबू

Sat, 16 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जाख्ाल
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : getty
विज्ञापन
ट्रेनों में लूटपाट करने वाले एक ऐसे गिरोह को डकैती की योजना बनाते हुए राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से यात्रियों से लूटपाट करता था। गिरोह के सात सदस्यों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों को शुक्रवार को टोहाना अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि वीरवार रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि सात युवक हथियारों से लैस होकर रेलवे स्टेशन के पूर्व कंडम हो चुके कैबिन में बैठकर रेल यात्रियों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने चार टीमों का गठन किया। इसमें एएसआई विरेंद्र कुमार व करनैल सिंह, ईएसआई धर्मपाल व बलदेव सिंह व एचसी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीमों ने कैबिन पर घेरा डाल लिया।

कैबिन में बैठे युवक श्याम लाल निवासी सुदकैन खुर्द थाना नरवाना, सुनील निवासी कलानौर, रणजीत निवासी गुमथला गढ़ थाना पेहवा, हाल जाटल रोड, पवन निवासी सफीदों, कृष्ण निवासी मॉडल टाउन पानीपत, राजेश निवासी पानीपत और एक नाबालिग निवासी पानीपत, योजना बना रहे थे। मौका पाते ही टीम ने सातों युवकों को मौके पर काबू कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवकों के पास से रॉड, सरिया और चाकू भी बरामद किए गए। वहीं, घटना में शामिल युवकों ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेनों में भी लूटपाट करते थे।
विज्ञापन


कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
चौकी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी सातों युवकों का एक अंतरराज्यीय लूटपाट गिरोह है। युवक यात्रियों से लूटपाट करते थे और उनके रुपये इत्यादि निकालकर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि युवकों का पिछला रिकार्ड भी निकलवाया जा रहा है। उन पर दर्ज मामलों की भी डिटेल हासिल कर संबधित थानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें