फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकमगढ़ पेट्रोल पंप के लुटेरे जनपद के निकले

Tue, 08 Mar 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
पेट्राोल पंप लूट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। तीन फरवरी को टीकमगढ़ जिले में एक पेट्रोल पंप लूटने वाले बदमाश जिले के निवासी हैं। मप्र पुलिस तीनों बदमाशों को जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरगुढ़ा से गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन

एसपी टीकमगढ़ निमिष अग्रवाल ने बताया कि तीन फरवरी को तीन नकाबपोश बदमाशों ने पंकज पेट्रोल पंप पर असलहा की दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश पंप के मुनीम से एक लाख 46 हजार रुपये लूट ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से मालूम हुआ कि बदमाश लूट करने के बाद ललितपुर के बानपुर की तरफ भागे हैं। इसके बाद से टीकमगढ़ पुलिस ने आसपास हुईं पिछली लूट की घटनाओं की जानकारी जुटाई, जिसमें मप्र के मुंगावली व खिमलासा में समान तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इन दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज जांचने पर पंकज पेट्रोल पंप के नकाबपोश बदमाशों द्वारा ही पिछली लूट की घटनाओं को अंजाम देने की पुष्टि हुई। सर्विलांस के माध्यम से एमपी पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाया। सर्विलांस से मिली जानकारी के बाद तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करने जाखलौन थाना के ग्राम बंदरगुढ़ा में एमपी पुलिस ने दबिश दी और तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।


पकड़े गए तीनों बदमाशों दीपक यादव, सोनू यादव व रामबाबू चौहान ने पूछताछ में बताया कि पंकज पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वह अहमदाबाद चले गए थे। सर्विलांस टीम ने जब उनके अहमदाबाद से लौटने की पुष्टि की तो एमपी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछताछ में सागर, खिमलासा, भानगढ़, अशोकनगर व मुंगावली में दर्जनभर से ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन


सादी वर्दी में घूमी पुलिस
पेट्रोल पंप लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीकमगढ़ पुलिस की विशेष टीम के सदस्य उपनिरीक्षक आत्माराम तिवारी, रवि प्रताप चौहान, सीताराम और फूलचंद्र तिवारी ने जाखलौन में डेरा डालकर बदमाशों की रेकी की। सिविल ड्रेस में एमपी पुलिस कई बार बंदरगुढ़ा गांव गई और बदमाशों की पहचान पुख्ता की। पहचान पुख्ता होने के बाद दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान टीकमगढ़ पुलिस ने जाखलौन थानाध्यक्ष शमीम खान का सहयोग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें