फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़ समेट ले गए लाखों का माल

Tue, 11 Aug 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नईबस्ती क्षेत्र अंतर्गत नेशनल कान्वेंट स्कूल के निकट रहने वाले सतीश कुमार जैन सदर क्षेत्र के मुहल्ला कटरा बाजार में किराने की दुकान संचालित करते हैं। सतीश का कहना है कि सोमवार की सुबह वह अपने पुत्र संदीप के साथ मकान में ताला लगाकर दुकान पर चले गए। दोपहर डेढ़ बजे पड़ोस में रहने वाले गौरव तिवारी ने मुख्य द्वार पर लगा कुंदा टूटा होने की जानकारी दी। घर पहुंचकर देखा तो दरवाजे पर लगा ताला नदारद था और उसका कुंदा टूटा था। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देते हुए आरोप लगाया है कि अज्ञात चोर पांच लाख रुपए नकद और सोने के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

उधर, मुहल्ला आजादपुरा निवासी मोहन लाल का कहना है कि रविवार को वह अपने मकान के ताले लगाकर परिजनों समेत दर्शनों के लिए ओरछा गए थे। रात साढ़े नौ बजे लौटकर देखा तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। मकान के अंदर कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। मोहन लाल ने रात में ही पुलिस को मोबाइल से सूचना देते हुए बताया कि अज्ञात चोर उसके कमरे से 25 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल चुराकर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर मामले जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें