ललितपुर। नगर में सक्रिय चोरों ने बृहस्पतिवार रात कैलगुवां तिराहे पर पंप की दुकान की शटर खोलकर गुल्लक से 18,000 हजार रुपये चुरा ले गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
सागर रोड निवासी रोहित जैन शिवाजी का कहना है कि कैलगुवां रोड तिराहे पर उनकी पंप की दुकान स्थित है। बृहस्पतिवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने शटर खुले होने की जानकारी दी। पहुंचकर देखा तो शटर खुला हुआ था। दोनों ओर लगे ताले टूटे थे। काउंटर का गुल्लक भी खुला था। उसमें रखे लगभग 18,000 रुपये नदारद थे। सामान भी अस्त व्यस्त पड़ा था। रोहित शिवाजी ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।