फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह पुलिस कर्मि पर हाोगी कार्रवाई

Thu, 01 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bike chor, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
लापरवाह पुलिस कर्मि पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ललितपुर/ तालबेहट। बुंदेलखंड में सक्रिय वाहन चोरों का सरगना नरेंद्र उर्फ जरदान उर्फ कलूटे पर चोरी के पांच मामले दर्ज हैं। इनमें से चोरी के चार मामले तालबेहट कोतवाली में व एक झांसी में दर्ज है। फरार होने वाले कलूटे को पेशी पर ले जाने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। 

तालबेहट कोतवाली पुलिस ने 12 अगस्त 16 को कलूटे को पवा तिराहे के पास से दो अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा था। चिरगांव के अतपेई गांव निवासी कलूटे के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक चाकू, लैपटॉप, चांदी के सिक्के सहित जेवरात बरामद किए गए थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की छह मोटर साइकिलें भी बरामद की थीं, जिसमें से दो मोटर साइकिलें कसबा तालबेहट से 26 एवं 27 मई की रात में चुराई गई  थी जबकि एक मोटर साइकिल मेडिकल कॉलेज झांसी से तथा एक पारीछा कालोनी झांसी से चुराई गई थी।
विज्ञापन


दो मोटर साइकिलें उसके साथी अभियुक्त नंद किशोर के बिजरौठा स्थित  मकान से बरामद की गई थीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि  कलूटे पर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सहित जिला झांसी के  चिरगांव एवं बड़ागांव में एनडीपीएसएक्ट, गुंडा एक्ट,चोरी सहित विभिन्न धाराओं  के  मामले पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन


जिला जेल से बुधवार को नरेंद्र उर्फ कलूटे को झांसी में दर्ज आपराधिक मामले में पेशी पर ले जाया गया था। उसे व चार अन्य कैदियों को लेकर सिपाही मो अतीक, रमेश कुमार, कयूमुद्दीन व बृजेंद्र गाड़ी क्रमांक यूपी 94 एजी 9274 से झांसी ले गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि लापरवाह सिपाहियों पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें