फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुहल्ला पिसनारी बाग में रहने वाली महिला ने अपने पति पर घर से बाहर निकालने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मुहल्ला पिसनारी बाग निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति प्रदीप उसको शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता है। कुछ दिन पहले उसके पति ने उसके साथ मारपीट और गालीगलौज कर उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह मायके चली गई थी।

इसी दौरान पति ने उसकी गुमशुदगी व जेवर साथ ले जाने की रिपोर्ट पुलिस को दे दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसके पीछे पति का दूसरी महिला से संबंध है। इस कारण वह प्रताड़ित कर रहा है व तलाक के लिए दबाव बना रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें