फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी कुएं में गिरी, आधा दर्जन घायल

Sat, 05 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/बार। ग्राम बांसी से सेमरा डांग जा रही मैजिक टैक्सी की स्टीयरिंग फेल होने से सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। इससे आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। गनीमत रही कि कुएं में पानी होने की वजह से सवारिया को ज्यादा चोट नहीं आई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


 ग्राम सेमरा डांग निवासी रामस्वरूप बरार मैजिक टैक्सी चलाता है। शुक्रवार को वह ब्लाक बार से सवारियां लेकर ग्राम सेमरा डांग जा रहा था। गाड़ी में करीब डेढ़ दर्जन लोग थे। ग्राम मथुरा डांग के पास पहुंचने पर गाड़ी की स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे गाड़ी असंतुलित हो गई और सड़क किनारे बने एक कुएं में गिर गई।

कुएं में गाड़ी के गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने गाड़ी को कुएं में गिरते देखा और मदद के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं, दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बार थानाध्यक्ष शंशाक राजपूत भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी सवारियों को सुरक्षित कुएं से निकाल लिया गया।
विज्ञापन


गाड़ी में सवार राजा बेटी (33) पत्नी सूरज राजपूत निवासी ग्राम मथुराडांग, रामस्वरूप बरार (30) पुत्र सुंदर निवासी ग्राम सेमराडांग, राखी (2) पुत्री रमसू, मीना (28) पत्नी रमसू, संदीप (4) पुत्र रमसू व दीपा (21) पत्नी सतेंद्र ठाकुर निवासीगण ग्राम सेमराडांग को ज्यादा चोटें आईं है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। गाड़ी चालक रामस्वरूप ने बताया कि गाड़ी की स्टीयरिंग फेल होने से यह दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें