खलीलपुरी निवासी गजेंद्र की मौत के हुए विवाद के मामले के संबंध में बीस गांवों के ग्रामीण शुक्रवार को आईजी ममता सिंह से मिले और पुलिस द्वारा मृतक के पांच रिश्तेदारों पर दर्ज मामलों को रद करने की मांग की।
इसके बाद आईजी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने आईजी ममता सिंह के आश्वासन के बाद 101 गांव की महापंचायत को टाल दिया है।
शुक्रवार को आईजी से मिलने वालों में खलीलपुरी करनावास, डयोढई, मामडिया, बोहतवास, अहीर, मसानी, सांजरपुर, पदैयावास, कोनसीवास व मनेठी सहित लगभग बीस गांव के लोग उपस्थित रहे।
आईजी ममता सिंह से मिलने वाले ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह यादव, अजय पाटौदा, धीरज यादव, बीरसिंह यादव, भागमल, ब्रजलाल, रमेश सरपंच, अनिल चौहान व देवेंद्र तिवाड़ी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
क्या था मामला
खलीलपुरी निवासी गजेंद्र रेवाड़ी में ढालियावास में गढ़ी बोलनी रोड पर चाय की दुकान चलाता था। सोमवार की शाम वह रात के दस बजे खलीलपुर जाने के लिए जैसे ही मुंढलिया के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसके बाद पुलिस ने सरकारी काम में बाधा के आरोप में मृतक के पांच रिश्तेदारों सहित पचास लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।