फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन फरार

Sun, 04 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bike chor, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। खरीदी बाइकों के कागज न देने पर एक युवक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके तीन साथी फरार हैं। पुलिस टीम ने चोरों की निशानदेही पर दस बाइकें भी बरामद की हैं। इस कामयाबी पर एसपी डी प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


कोतवाली में हुई प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि कोतवाली अंतर्गत ग्राम वर्मा विहार निवासी देवी सिंह ने एक शिकायती पत्र देकर पुलिस को अवगत कराया कि उसने  लगभग डेढ़ माह पहले हीरो होंडा पैशन मुलायम बसोर निवासी ग्राम मऊ, थाना तालबेहट के माध्यम से बल्लू प्रजापति पुत्र चुन्ना निवासी करारी, थाना सीपरी बाजार, झांसी से छह हजार रुपये में खरीदी थी।  अपने भाई को सात हजार रुपये में गाड़ी दिलवाई  थी। दो हजार रुपये कागज मिलने पर देने का वादा किया था। कागज मांगने पर उन लोगों द्वारा उसे गुमराह किया जा रहा है। 

कम कीमत में बाइकें बेचने व कागजात न देने पर पुलिस को शंका हुई। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार को दी गई। योजना के  तहत पुलिस ने देवी सिंह के माध्यम से मुख्य आरोपी बल्लू प्रजापति को बकाया पैसा लेने के लिए झरर घाट पर बुलवाया। वहां बल्लू प्रजापति  आया। पहले से सतर्क पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने इसके बाद मऊ निवासी मुलायम बसोर और कल्लू अहिरवार को भी पकड़ लिया। दोनों की निशान देही पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पांच गांवों में बेंची गई चोरी की दस बाइकें बरामद की हैं। 
विज्ञापन


 इस मामले के मुख्य सरगना बल्लू पुत्र चुन्ना ने बताया कि वह बलराम निवासी बम्होरकलां पिछोर जनपद शिवपुरी मध्य प्रदेश और करारी निवासी लल्लन के माध्यम से चोरियां करता आ रहा है। चोरी की बाइकों को मनोज और कुल्लू निवासी मऊ के माध्यम से बेचता है। इस पर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बल्लू पुत्र चुन्ना प्रजापति, मुलायम बसोर एवं कुल्लू पुत्र गरीबे अरिवार निवासी मऊ कोतवाली तालबेहट को जेल भेज दिया। 
इस मामले के तीन आरोपी बलराम पुत्र रमेश लोधी निवासी बम्होरीकलां थाना पिछोर, मनोज पुत्र कुल्लू अहिरवार निवासी मऊ कोतवाली तालबेहट तथा लल्लन पुत्र अज्ञात निवासी करारी जिला झांसी फरार हैं। इनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामले के खुलासे में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चंदेल, एसएसआई विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण बिहारी मिश्रा, श्याम सुंदर यादव, शैलेंद्र, दिलीप और सुमित का सक्रिय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पांच हजार रुपये की राशि से सम्मानित करने की घोषणा की है। 

तीन सप्ताह में दूसरी बड़ी कामयाबी 
कोतवाली पुलिस ने 12 अगस्त को पवा सेन बोर्ड के पास वाहन चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को तमंचा और दो चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था। इसमें बुंदेलखंड में वाहन चोरों का सरगना थाना चिरगांव अंतर्गत ग्राम अतपेई निवासी कलूटा उर्फ जरदान उर्फ भी शामिल था। इस कामयाबी के लगभग 20 दिन बाद कोतवाली पुलिस ने चोरी की दस बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 


चोरों के पास से बरामद बाइकों का विवरण 
कोतवाली पुलिस ने पहली बार चोरों के पास से एक बार में दस बाइकें बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चोरों की निशान देही पर उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के पवा से तीन, वर्मा विहार और खांदी से दो दो, म्यावं, मऊ से एक-एक और आरोपी बल्लू के पास से एक मोटर साइकिल सहित कुल दस बाइकें बरामद की है। 


चोरों का मुख्य क्षेत्र झांसी रेलवे स्टेशन के आसपास का इलाका
 बाइक चोर कांड के सरगना बल्लू प्रजापति ने बताया कि वह और उसके साथियों को चोरी करने का मुख्य स्थान झांसी रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र था। पुलिस ने दस चोरी की बाइकों की बरामदगी के बाद जब पुलिस ने उनकी चोरी के संबंध में मामले खगाले तो प्रेमनगर झांसी में चार, नबाबाद झांसी में दो और सीपरी बाजार झांसी में एक मामला दर्ज मिला। जबकि तीन बाइकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके लिए रजिस्टेशन नंबर के आधार पर उनके स्वामियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें