फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को घर में अकेली देख दबोचा, किया गंदा काम

Sun, 04 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
रेप - फोटो : Rape
विज्ञापन
दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ घर में घुसकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के मेडिकल में भी बलात्कार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रानियां क्षेत्र के गांव में रहने वाली पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि वह समीपवर्ती गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा दस में पढ़ती है। उसका पड़ोसी गुरदास सिंह उसका स्कूल आते-जाते समय पीछा किया करता था जिसकी शिकायत उसने अपने घरवालों से की। घरवालों ने गुरदास सिंह के परिजनों को उसे समझाने के लिए बोला लेकिन गुरदास सिंह पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पीड़िता का कहना है कि आठ अगस्त को उसे बुखार था, इस कारण वह स्कूल नहीं जा पाई। पिता काम पर और मां खेत में घास लेने चली गई। वह घर में अकेली थी। पड़ोस मेें रहने वाला गुरदास सिंह उसे घर में अकेला देख जबरन घर में घुस आया। उसने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि उसने शोर मचाना चाहा तो गुरदास ने हाथ से उसका मुंह दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


दोपहर को पिता ने घर का गेट खटखटाया तो गुरदास दीवार कूद कर जाने लगा। पिता ने उसे पकड़ लिया। गुरदास ने उसके पिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसने घरवालों को सारी आपबीती सुनाई। परिजनों का कहना है कि वे पुलिस में शिकायत देने जा रहे थे तो गुरदास के घरवालों ने उन्हें धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो सबको मार देंगे।

पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन तो वह चुप रही लेकिन घटना के बाद से सदमे में पिता की हालत देखकर उसने थाने जाकर अपनी शिकायत दी। पुलिस ने महिला अधिवक्ता समक्ष उसका बयान दर्ज करके आरोपी गुरदास के खिलाफ जबरन घर में घुसने और बलात्कार करने का केस दर्ज किया है। महिला जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें