सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाने शुक्रवार को बाइक से जा रहे राजस्व निरीक्षक और लेखपाल सिरसी गांव जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक जानवर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजस्व निरीक्षक बलराम उपाध्याय और लेखपाल नंद किशोर दुबे बाइक से सिरसी जा रहे थे। ग्राम पारे और बादीवर के मध्य उनकी बाइक एक जानवर से टकरा गई। जिससे दोनों गिर गए। जिसमें दोनों को काफी चोट लग गई। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां दोनों को उपचार किया गया। लेखपाल के चेहरे पर चार टांके आए है। जबकि राजस्व निरीक्षक के सिर और कंधें में चोट आई है।