फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर 69 स्थानों पर पुलिस पिकेट, 26 पर लगेंगे बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं। कांवड़ियों के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रोकने के अलावा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पाकबड़ा सीमा से ब्रजघाट तक 69 स्थानों पर पुलिस पिकेट रहेगी। जबकि खतरना अतरासी चौराहे सहित 26 स्थानों पर वाहनों कर रफ्तार रोकने को बैरियर लगाए जाएंगे। हाईवे पर पिकेट और बैरियर लगाने की कार्रवाई प्रत्येक रविवार की दोपहर से सोमवार की दोपहर तक रहेगी।
विज्ञापन

सावन माह में भक्त भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए नंगे पैर कांवड़ कंधे पर रखकर सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते है। माह के हरे सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक कर करते हैं। कांवड़ यात्रा में किसी तरह की परेशानी न आने पाए इसलिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे पर 69 स्थानों पर पिकेट लगाई जा रही है। जबकि हाईवे के विभिन्न चौराहों समेत 26 स्थानों पर बैरियर लगाने का प्रबंध किया है। कांवड़ियों की भीड़ केे बढ़ता देख रूट डायवर्जन किया जाएगा। कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं होगी। इसको को सभी सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें