फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पीछे से कार में टकराई, दो घायल

Tue, 01 Aug 2017 12:55 AM IST
amarujala
विज्ञापन
accident lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट। राजमार्ग पर एक बाइक आगे जा रही बोलेरो से टकरा गई, इसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा पटारन निवासी दिनेश (18 वर्ष) पुत्र राजाराम अपने साथी राहुल (20 वर्ष) पुत्र कौसम के साथ पैशन प्रो मोटर साइकिल से तालबेहट की ओर आ रहे थे। तेरई फाटक पुलिस चौकी के समीप बाइक के आगे  तेज गति से जा रही एक बोलेरो के आगे अचानक कोई जानवर आ गया,  चालक ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगा दिए। बोलेरो के ठीक पीछे तेज गति से आ रहे दोनों बाइक सवार अचानक बोलेरो के रूकने के कारण बाइक पर नियंत्रण न रख सके और उनकी बाइक पीछे से बोलेरों से जा टकराई, जिससे बाइक सवार दोनों लोग गिरकर चुटहिल हो गए। जानकारी के बाद तेरई फाटक चौकी प्रभारी आरएम चतुर्वेदी मौके पर गए।  उन्होंने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें