अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। नगर के वार्ड संख्या दस निवासी ईश्वर सिंह शेखावत की शिकायत पर शराब ठेके के सेल्समैन सहित कुल छह लोगों के खिलाफ हथियारों के बल पर लूट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में ईश्वर सिंह शेखावत ने बताया कि वह रात्रि को दस बजे फरटिया चौक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में शराब ठेके के समीप उसको करीबन आधा दर्जन युवकों ने पकड़ लिया और उसे पीटा। हथियार के बल पर लूट भी की। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर फरटिया ताल निवासी सोनू को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि लोहारू के वार्ड-10 के निवासी ईश्वर सिंह शेखावत की शिकायत पर लोहारू थाने में हथियार के बल पर मारपीट और लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी एक युवक सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लोहारू की अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।