फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें भिड़ीं, दो की मौत

Mon, 26 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
महरौनी(ललितपुर)। महरौनी-ललितपुर राजमार्ग पर ग्राम छपरट के समीप रविवार शाम दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में दोनों के चालकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


ग्राम कुरौरा निवासी नरेन्द्र सिंह(20) पुत्र शेरसिंह बाइक (यू.पी. 94-यू-8515) से रविवार दोपहर किसी कार्य से महरौनी आया था। उसके साथ गांव का ही सुल्तान (27) पुत्र बलचू अहिरवार था। यहां से दोनों अपने गांव कुरौरा वापस लौट रहे थे। ग्राम छपरट के समीप इनकी ललितपुर से महरौनी की तरफ आ रही बाइक क्रमांक यू पी 94-पी-6598 से भिड़ंत हो गई। इस बाइक को रामस्वरूप(25) पुत्र जगदीश झा निवासी डोंगराकलां चला रहा था। बाइक पर भैयनलाल(45)पुत्र नाथूराम व आनंद झा निवासी डोंगरा कला बैठे हुए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गयीं।

हादसे में दोनों बाईक चालक नरेन्द्र और रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गयी। बाकी तीन घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने दूरभाष पर महरौनी पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महरौनी पहुँचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुल्तान और भैंयनलाल की गंभीर हालत देखते हुये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें