फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ी में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 26 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहा थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव के पूर्व प्रधान बच्चूलाल यादव के भतीजे अखिलेश यादव(25) का शव रविवार को शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास रेलवे के किनारे झाड़ी में मिली। शव पर  चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई होगी।
विज्ञापन
  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतरडीहा गांव निवासी पूर्व प्रधान बच्चूलाल यादव के भाई राजेंद्र यादव के पुत्र  अखिलेश कुमार यादव शनिवार की दोपहर घर से बाल कटाने के लिए निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घर वाले परेशान हो उठे।
  उसकी तलाश में मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। किसी अनहोनी की आशंका से घर वाले परेशान हो उठे। रात में करीब एक बजे अखिलेश की मोबाइल पर उसके एक दोस्त ने कॉल किया तो वह रिसीव हो गई।
विज्ञापन
  दूसरी ओर से अखिलेश ने खुद के दादर पुल के पास घायल पड़े होने की बात कही फिर फोन कट गया। इसके बाद घरवाले शाहगंज से बिलवाई की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे उसकी तलाश शुरू किए। रविवार सुबह में करीब सात बजे ताखा शिवपुर गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में अखिलेश का शव  पाया गया। उसके सीने और घुटने पर गंभीर चोट के निशान थे। घर वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी शाहगंज महेंद्र सिंह देव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें