फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर बेटी को कुएं में फेंकने का आरोप, मौत

Sat, 17 Nov 2018 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
विकास खंड महरौनी के थाना सौजना अंतर्गत छापछौल गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पर अपनी ही छह वर्षीय पुत्री को कुएं में फेंकने का आरोप है। इससे बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सौजना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया। साथ ही महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 
सौजना थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 32 वर्षीय अनीता साहू पत्नी अशोक कुमार साहू की शादी सात साल पहले कैलगुवां गांव में हुई थी। इसके तीन सालों बाद उसको एक पुत्र और एक पुत्री पैदा हुई। इसके बाद से ससुरालीजनों ने उसे रखने से मना कर दिया। लगभग चार साल से उक्त महिला अपने मायके में रह रही है। बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है जिसका ग्वालियर के मानसिक आरोग्य धाम मे मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद उपाध्याय द्वारा इलाज किया जा रहा है।

महिला का एक पुत्र व एक पुत्री है जिसमें पुत्र का नाम देव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने अपनी 6 बर्षीय बच्ची को कुएं में फेंक दिया। दोपहर बाद जब ग्रामीण कुएं के पास से गुजरे तो बच्ची का शव पड़ा होने पर पुलिस को सूचना दी। वह सूचना पर सीओ के साथ मौके पर पहुंच शव को कुएं से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला को पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को देखते हुये हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें