फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित अपराधियों को पकड़ने का अभियान शुरू

Mon, 21 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार संभालते ही जिले की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए तीन दिन के अभियान की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने समस्त थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान विवेचनाओं के निस्तारण में विलंब व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की संख्या अधिक होने पर उन्होंने नाराजी जताई। उन्होंने समस्त थानाध्यक्षों व रिर्पोंटिंग चौकी प्रभारियों को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन तक अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने तीन दिन के बाद फिर से समीक्षा बैठक कर लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान शिकायतों के निरस्तारण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में लापरवाही पकड़ी थी। साथ ही जिले के थानों में अनेक मामलों की विवेचनाएं लंबित हैं और अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने वांछितों को गिरफ्तार करने, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण करने और जन शिकायतों का निस्तारण करने के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में 21 दिसंबर से अभियान भी शुरू हो गया है। यह अभियान 23 दिसंबर तक चलेगा। 24 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक फिर से थानाध्यक्षों के कार्य की समीक्षा करेंगे।

वांछित अपराधी व लंबित विवेचनाएं
कोतवाली सदर में सर्वाधिक विवेचनाएं लंबित हैं, जिनकी संख्या 142 है। वहीं, 44 वांछितों की गिरफ्तारी और नौ जन शिकायतों का निस्तारण होना शेष है। थाना जखौरा में जन शिकायती पत्रों की संख्या 29 है। 44 वांछितों की गिरफ्तारी व 30 लंबित विवेचनाएं हैं। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में वांछित अपराधी 55 हैं और 59 विवेचनाएं लंबित हैं। 23 जन शिकायतों का निस्तारण शेष है। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में बहुत से वांछित अपराधी पुलिस पकड़ से दूर हैं। कई मामलों की विवेचनाएं लंबित पड़ी हैं तथा जन शिकायतों के निस्तारण भी नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें