क्राइम: तमंचे सहित पकड़ा युवक और अवैध शराब सहित महिला पकड़ी
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन चौकी क्षेत्र से चौकी इंचार्ज वीर सिंह और स्वाट टीम ने अवैध तमंचे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन चौकी इंचार्ज वीर सिंह अपने सहयोगी वीरेंद्र सिंह के साथ रविवार की दोपहर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रजवारा गांव स्थित पुलिस के पास धोवन खेरी जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा हुआ है। चौकी इंचार्ज ने स्वाट टीम के सहयोग से तय स्थान पर दविश दी। वहां पर खड़े रजवारा गांव निवासी संजू बरार पुत्र कुंदा बरार की तलासी में अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
--------------
दो सौ लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
ललितपुर। नेहरू नगर चौकी इंचार्ज मसीद खान व हमराह दिनेश कुमार पांडे ने दो सौ लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज अपने सहयोगियों के साथ सिद्दन मंदिर के पास भृमण कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे एक महिला खड़ी हुई दिखाई दी। पुलिस को आते देख महिला भागने लगी। सन्देह होने पर घेराबंदी कर महिला को रोक लिया। महिला चीरा गांव स्थित कबूतरा डेरा निवासी रंगीता कबूतरा पत्नी सूरज कबूतरा के पास से 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।