फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने और लैपटॉप चोरी
विज्ञापन

घर से गाड़ी की चाबी भी चुरा लेे गए चोर
सेक्टर-43 बी में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-43 बी में एक बंद घर का चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। दिल्ली में बहन से मिलने गई महिला के घर से चोरों ने सोने के गहने और कीमती सामान चुरा लिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालकिन आशा बनर्जी को दी। उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद आशा बनर्जी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
आशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे प्राइवेट जॉब करती हैं। बुधवार को वे परिवार के साथ बहन से मिलने दिल्ली गई थीं। शुक्रवार को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा है। चोरी की सूचना मिलते ही शनिवार को आशा बनर्जी अपने घर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक उनके कमरे में रखी अलमारी और दराज खुले थे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आशा बनर्जी ने बताया कि चोर घर से सोने के कंगन, बाली, चेन, लॉकेट, हीरे की अंगूठी, बाली, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, कार की चॉबी और जरूरी कागजात चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें