अवैध कब्जों को चिह्नित कर मुकदमे के आदेश
बार। कस्बा बार में अवैध कब्जा हटाओ अभियान के अंतर्गत रावन मोहल्ला और मिनी उद्योग विभाग की जमीन के पास स्थित अवैध आवासों के निर्माण कार्यों को एसडीएम तालबेहट हरिओम शर्मा और उनकी राजस्व टीम ने मौके पर जाकर देखा और जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
इस दौरान मिनी उद्योग विभाग की जमीन पूर्णत: कब्जामुक्त पाई गई। इस पर एसडीएम ने शिकायत कर्ता पीके मांगलिक को हिदायत देते हुए कहा कि आगे से फोन पर अनावश्यक प्रशासन को परेशान न किया जाए। उद्योग विभाग से लगी जमीन आराजी संख्या 1470 पर अवैध कब्जा पाया गया। इस पर उपजिलाधिकारी ने कस्बा निवासी सूरज सिंह पुत्र खेमचंद्र, जगदीश प्रसाद पुत्र पत्तू, बुद्दसिंह पुत्र रामस्वरूप, कल्लू पुत्र मिजाजी, किशोरी लाल पुत्र गुलाब, धर्मेंद्र पुत्र हरीराम, मगन पुत्र बाबू, जमुना पुत्र गुलाब, राजू पुत्र गुलाब आदि के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र सिंह और राजस्व निरीक्षक शिव कुमार चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर सभी कब्जेधारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा तहसीलदार तालबेहट ने धारा 67 के अंतर्गत कब्जेधारियों के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष राम सहाय पटेल, राम मनोहर गुप्ता, भगवतशरण पुरोहित मौजूद रहे।