फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: मड़ावरा पेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना का भुगतान न होने से परेशानी
विज्ञापन

मड़ावरा (ललितपुर)। महिलाओं को प्रसव के उपरांत उचित देखभाल और पौष्टिक आहार की व्यवस्था कराने के उद्देश्य से जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी महिला को कुछ ही दिनों के अंदर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन जिम्मेदार लोगों की हीलाहवाली के चलते सीएचसी मड़ावरा अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को यह राशि समय पर नहीं मिल पा रही है। कुछ महिलाएं तो एक साल से भी अधिक समय से भुगतान पाने के लिए भटक रहीं है। समय पर पैसा उपलब्ध न हो पाने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से भुगतान दिलवाने की मांग की है।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मड़ावरा पर संस्थागत प्रसव कराने के लिए आने वाली महिलाओं को शासन की महत्वपूर्ण योजना जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे लाभार्थियों महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को पहली संतान के जन्म पर 64 सौ रुपये की सहायता राशि बैंक खाते के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। वहीं, दूसरी संतान या तीसरी संतान के जन्म पर चौदह सौ रुपये की राशि मिलती है ।लेकिन सीएचसी मड़ावरा पर प्रसव करा चुकी दर्जनों महिलाओं को जिम्मेवार लोगों की ठुलमुल रवैये के कारण ,समय पर यह राशि नसीब नहीं हो पा रही है। सौरई निवासी लाभार्थी महिला सविता पत्नी ,सोबरन पाल ने बताया की उसका प्रसव 27 मई 2018 को सीएचसी मड़ावरा में हुआ था। प्रथम प्रसव होने के कारण उसे चौसठ सौ रुपये की सहायता राशि मिलनी थी। सात माह का समय बीतने वाला है लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मड़ावरा स्थित टौरिया मुहल्ला निवासी महिला ज्योती पत्नी प्रदीप तिवारी ने बताया की उसका प्रसव 12-07-17को हुआ था प्रथम प्रसव होने के कारण उसे चौसठ सौ रुपये का भुगतान मिलना था लेकिन सिर्फ चौदह सौ रुपये ही मिल पाये हैं। पांच हजार रुपया एक वर्ष से भी अधिक समय से अटका हुआ है। सहायता राशि पाने के लिये सीएचसी के दर्जनों चक्कर काट चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। दिदौनियां निवासी लाभार्थी महिला प्रेमरानी पत्नी गौतम अहिरवार के दो बच्चे हो चुके है उसे अभी तक एक बार का भी पैसा नहीं मिल सका है, लंबा समय बीतने के बाद भी सहायता राशि नहीं मिल पाई है। दिदौनियां निवासी महिला रश्मि पत्नी राजकुमार लोधी क कहना है की उसका प्रसव 09-05-18 को हुआ था छै माह से भी अधिक समय हो चुका है लेकिन पैसा नहीं मिल सका है ।इसी प्रकार क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लाभार्थी महिलाएं सहायता राशि पाने के लिये सीएचसी मडावरा का चक्कर काट रहीं है । उन्होंने उच्चाधिकारियों का इस समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुये समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं का 90 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। तकनीकि समस्या के कारण कुछ महिलाओं के पेमेंट नहीं हो पाये है जिसमें खाता बंद होना आधार कार्ड दूसरे खाते में लिंक होना। बैंक वाले भी खाते की प्रोपर इंट्री नहीं करते है जिससे लाभार्थियों को पता नहीं चलता है की उसके खाते में पैसा आया की नहीं।
विशाल पाठक प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी मड़ावरा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें