फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: रास्ता न मिलने पर आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ता न मिलने पर आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर मुहल्ले में रास्ते के विवाद को लेकर मुहल्ले की महिलाओं ने घंटाघर पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। महिलाओं ने चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाया है। लोगों को समझाने पहुंचे सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी।
मोहल्ला नेहरू नगर के नेहरू युवा केंद्र के पीछे रहने वाले लोगों ने बताया कि वह लोग काफी समय से पास में स्थित एक जमीन से होकर गुजरते चले आ रहे हैं। हाल में उस जमीन पर दीवाल खड़ी हो जाने के बाद काफी घूम कर आना-जाना पड़ रहा है। इसको लेकर मुहल्लेवासियों ने गृह सचिव व जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया था। इसपर सदर एसडीएम महेश चंद्र दीक्षित व सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव ने राजस्व कर्मियों के साथ मौका मुआयना कर दस्तावेजों में रास्ता न होने की बात कही थी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से रास्ता न मिलते देख मुहल्लेवासियों का आक्रोश बढ़ गया और जमीन पर बनी दीवार को गिरा दिया। इसके बाद पुलिस ने जमीन मालिक की तहरीर पर नौ आरोपियों के खिलाफ एकराय होकर गाली-गलौज कर नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को आक्रोशित मुहल्ला वासियों ने छात्र व छात्राओं एवं महिलाओं के साथ एकत्रित होकर घंटाघर पर जाम लगा दिया। प्रशासन से कोई कार्रवाई न होते देख प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अभद्रता करने के आरोप जड़ दिए। सूचना मिलते ही सदर क्षेत्राधिकारी मौके पर जा पहुंचे और समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जाने का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवा दिया। इस दौरान महेंद्र कुमार, गंगाप्रसाद, राजा सिंह, ऋषिकेश, शालिगराम, पुरुषोत्तम, रविंद्र, नंदराम, पंकज, राजकुमार, वीरेंद्र, अशोक, मानवेंद्र सिंह, ज्योति, राखी, बृजेश, पंकज, मुन्नुलाल, बृजनंदन, आशा, छोटू, लालसिंह, राजकुमारी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका कहना है
उक्त जमीन के दस्तावेजों की जांच की गई है। इसमें स्पष्ट है कि वह जमीन निर्माण कर रहे लोगों की है और बगल में नेहरू युवा केंद्र की जमीन है। सरकारी दस्तावेजों में भी किसी रास्ते का उल्लेख नहीं है। ऐसे में किसी की निजी जमीन पर रास्ता दिलवाया जाना संभव नहीं है। मुहल्लेवासियों के लिए दूसरी ओर से रास्ता बना हुआ है।
महेश प्रसाद दीक्षित, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें