अपहृत बहनों का नहीं लगा सुराग
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से 24 फरवरी को दो सगी बहनें लापता हो गई थीं। परिजनों ने दोनों को नाबालिग बताकर मोहल्ले के ही सूरज और हनी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसआई विनय कुमार के अनुसार जांच में पता चला कि किशोरी को एक दिन आरोपी ने अपने घर में भी रखा था। उनके परिजनों पर दबाव बनाकर पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी सूरज की मां श्याम देवी को आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार किशोरियों की तलाश में दबिश जा रही है।