फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा तौल किए जाने पर जवाब नहीं दे सके केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा तौल किए जाने पर जवाब नहीं दे सके केंद्र प्रभारी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ अमरपुर नवीन मंडी में चल रही उड़द खरीद का जायजा लिया। इस दौरान पाया कि किसानों के उड़द की तुलाई 50 किलो सात सौ ग्राम की जा रही है। केंद्र प्रभारी ज्यादा तौल किए जाने का कोई सीधा उतर नहीं दे सका।
विज्ञापन

इस समय उड़द, मूंग, मूंगफली व मक्का की खरीद के लिए क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिन पर व्यापारियों की सक्रियता देखी जा रही है। इस सूचना को पाकर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे ने अपने पदाधिकारियों के साथ अमरपुर नवीन मंडी स्थल पर संचालित केंद्रों पर खरीद का जायजा लिया। इस दौरान बताया गया कि वारदाने की तौल मिलाकर उड़द 50 किलो पांच सौ ग्राम लिया जा रहा है। इसका वास्तविक परीक्षण किया तो पाया कि मौके पर तुलाई 50 किलो सात सौ ग्राम की जा रही है। इससे किसानों को चपत लग रही है। इस पर केंद्र प्रभारी से सवाल जवाब किए गए तो वह बगले झांकता नजर आया। उन्होंने गोविंद सागर बांध की छोटी नहर का पानी आजादपुरा में फैलने की सूचना पर राजघाट निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मनमोहन सिंह से बात की। इस पर उन्होंने नहर बंद कराकर उसकी मरम्मत कराने का भरोसा दिया है। अंत में इन समस्याओं को लेकर डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष के साथ सतीश पाठक, संदीप बुंदेला, दीपक पाराशर, आशीष हुंडैत, राजीव राय, मोतीलाल, विननोद राय, महेंद्र कुमार शर्मा, धर्मेंद्र राजपूत, नीतेश संज्ञा, पुष्पेंद्र कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें