फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रोड़ा को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रोड़ा के अधिकार छीने
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के निकटवर्ती ग्राम रोंड़ा के ग्राम प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डीएम मानवेंद्र सिंह ने शौचालय निर्माण की धनराशि 7,80,000 रुपये के गबन का दोषी मानते हुए ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए हैं और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
खंड विकास अधिकारी जखौरा के माध्यम से ग्राम प्रधान मिट्ठू भेजे गए नोटिस में कहा है कि ग्राम पंचायत रोंड़ा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 172 के सापेक्ष 65 शौचालयों की फोटो अपलोडिंग शेष है। इसी प्रकार 93 के सापेक्ष 42 शौचालयों की जियो टेगिंग किया जाना शेष है। रामसेवक के आवास का प्लास्टर नहीं हुआ है, उन्हें छह हजार रुपये का चेक शौचालय निर्माण के लिए दिया गया है। रामू को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लाभान्वित किया गया है। शिवराज को शौचालय निर्माण के लिए 15 दिन पहले चेक दिया था, लेकिन उनका शौचालय अधूरा व मानक के अनुसार नहीं बनाया गया है। बसंती और अतल द्वारा शिकायत की गई है कि उनका नाम शौचालय लाभार्थी सूची में नहीं है और न ही शौचालय बना है, जबकि इनका नाम वंचित शौचालय लाभार्थी सर्वे में शामिल होना चाहिए था।
विज्ञापन

मुरारी का प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) बना है, लेकिन शौचालय नहीं बना है। शासनादेश के अनुसार, शौचालय निर्माण की धनराशि लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित कराना था, लेकिन ऐसा नहीं करके 65 शौचालयों की धनराशि (बारह हजार रुपये प्रति शौचालय) के हिसाब से 7,80,000 की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। डीएम ने स्पष्टीकरण का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई हैकि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संचालन समिति गठित करने की तैयारी
ग्राम रोंड़ा में निर्वाचित सदस्यों की तीन सदस्यीय संचालन समिति के गठन की तैयारी चल रही है। इससे पहले प्रधान को नोटिस देकर आरोपों पर जवाब मांगा गया है।

ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए गए हैं। अब उनसे जवाब मांगा गया है।
- श्रवण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें