अदालत में पूर्व मंत्री के हुए बयान
झांसी। बृहस्पतिवार को विशेष जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र पारसनाथ राय की अदालत में पेश होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व मुख्तार अहमद ने बयान दर्ज कराए।
बताया गया कि वर्ष 2005 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक के दौरान कार्य परिषद के सदस्य को रोकने पर हंगामा हो गया था। इसके बाद तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। तीनों ने हाईकोर्ट से जमानत भी कराई थी। इस मामले में सदस्य रणजीत सिंह जूदेव ने अदालत में पेश होकर बयान दर्ज करा दिए थे, लेकिन प्रदीप जैन आदित्य व मुख्तार अहमद के बयान दर्ज न होने के कारण अदालत ने वारंट जारी कर दिए थे। बृहस्पतिवार को प्रदीप जैन आदित्य व मुख्तार अहमद ने अदालत में पेश होकर बयान दर्ज कराए। इनके अधिवक्ता विवेक कुमार बाजपेई ने वारंट भी निरस्त कराया।