महरौनी क्षेत्र में दो ने फांसी लगाकर की जीवनलीला समाप्त
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी कोतवाली के अंतर्गत क्षेत्र में दो नवयुवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और उक्त दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। जबकि महरौनी के जखौरा में फांसी के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम जखौरा निवासी राम सेवक उर्फ कल्लू (27) पुत्र शुक्कन कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को देर रात करीब दो बजे अपने खेत के खलिहान में लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी बांध कर गले में फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। जब इस बात की जानकारी मृतक की पत्नी हुई तो वह मौके पर पहुंच गई और जोर-जोर से चीखकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर मुहल्लेवाले जाग गए और एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेना चाहा, तो मृतक के परिजनों ने गांव के ही चारों लोगों पर मारपीट करने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाने आरोप लगाते हुुए विरोध जताया और उक्त चारों नामजद पर मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। जिस पर क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया तब कहीं परिवार वालों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस द्वारा पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई हरीराम कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों अवतार सिंह, अंकित सिंह, जयपाल सिंह और अमर सिंह से उसके भाई रामसेवक के द्वारा खेती के पैसे मांगने पर उक्त चारों लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की, जिससे क्षुब्ध होकर उसके भाई रामसेवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना कोतवाली महरौनी अंतर्गत मुहल्ला अथाईपुरा निवासी विकास (22) पुत्र सुम्मेर सिंह ने बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में ही रस्सी से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी।