फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मारपीट के आरोपियों को जेल भेजा
मवाना। बुधवार को तेलियों वाला कुआं पर पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। जिसमें एक कांग्रेस नेता भी शामिल है। तेलियों वाला कुआं निवासी सरताज बुधवार देर शाम अपने भाई इरशाद के साथ दुकान पर बैठकर कार्य कर रहा था। नगर निवासी खुद को कांग्रेस नेता बताने वाले शाहनवाज कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया और फायरिंग भी की। धारदार हथियार से हमला होने के कारण सरताज का कान कट गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और नामजद आरोपी शाहनवाज कुरैशी व असलम को पकड़कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें