फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: महिला का दुपट्टा खींचकर की छेड़खानी, विरोध पर पति और देवर के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का दुपट्टा खींचकर की छेड़खानी,
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत हवाई पट्टी पर बाइक चलाने गई महिला का दुपट्टा खींचकर अभद्रता करने और विरोध करने पर महिला के पति और देवर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन मार्च की शाम पांच बजे वह अपने पति और देवर के साथ हवाई पट्टी पर बाइक चलाने के लिए गई थी। इसी दौरान हवाई पट्टी पर एक तरफ मेरे पति और दूसरी ओर देवर खड़े हो गए और पीड़ित बाइक चलाने लगी। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर नशे में धुत होकर सिवनी खुर्द गांव निवासी चार बाइक सवार आए और अश्लील बातें करते हुए बाइक को रोक लिया। इसके बाद आरोपी गौतम सिंह पुत्र जाहर सिंह ने महिला का दुपट्टा खींच दिया। इसके साथ ही अन्य तीन आरोपियों कप्तान सिंह पुत्र सुरेश, खेत सिंह पुत्र तेज सिंह व एक अन्य आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। यह देख जब महिला के पति और देवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें