फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में धड़ल्ले से संचालित हो रहे बिना मान्यता के विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में चल रहे बिना मान्यता के विद्यालय
विज्ञापन

तेरह स्कूलों की समाप्त हो चुकी है मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में बिना मान्यता के पचास से अधिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस बिना मान्यता वाले विद्यालयों में हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही माध्यम के विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग में है, लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 512 विद्यालय हैं, इन्हें बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा अशासकीय मान्यता दी गई है। इनमें हिंदी माध्यम के 290 प्राथमिक विद्यालय है और 141 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें अंग्रेजी माध्यम के भी कुल 81 विद्यालय हैं, जिन्हें अंग्रेजी माध्यम की मान्यता दी गई है। जनपद में संचालित अंग्रेजी माध्यम के समस्त विद्यालयों को तीन-तीन वर्ष की अस्थायी मान्यता दी गई है, किसी भी विद्यालय की स्थायी मान्यता नहीं है। नियमानुसार इन विद्यालयों को हर तीन वर्ष में अपनी मान्यता का नवीनीकरण कराना होता है। वर्तमान में 13 विद्यालय ऐसे हैं जिनकी मान्यता समाप्त हो चुकी है। इसमें कुछ विद्यालय ऐसे भी है जो पिछले एक-दो वर्षों से मान्यता समाप्त होने के बाद भी बेखौफ संचालित हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस बात की भलीभांति जानकारी है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई करना नहीं चाहता है। गौरतलब है कि मान्यता का नवीनीकरण कराने के लिए विद्यालयों को शासन के मानकों की कसौटी से दोबारा से गुजरना पड़ता है। यही कारण है कि विद्यालय इससे बचना चाहते हैं। विकासखंड महरौनी क्षेत्र में 04, बिरधा क्षेत्र में 03, मड़ावरा क्षेत्र में 01 और नगर क्षेत्र में 05 विद्यालय हैं, इनकी मान्यता समाप्त हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह विद्यालय बेखौफ तरीके से संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा हिंदी माध्यम के ही ऐसे कई विद्यालय हैं, जिन्होंने अपनी स्थायी मान्यता नहीं कराई है और उनकी मान्यता की समय सीमा भी समाप्त हो चुकी है। जनपद में हिंदी माध्यम मान्यता प्राप्त 12 प्राथमिक विद्यालय और 14 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनकी मान्यता समाप्त हो चुकी है। विकास खंड महरौनी क्षेत्र में 02 प्राथमिक व 03 उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिरधा क्षेत्र में 01 प्राथमिक व 01 उच्च प्राथमिक, बार क्षेत्र में 02 प्राथमिक विद्यालय, जखौरा क्षेत्र में 03 प्राथमिक व 02 उच्च प्राथमिक, मड़ावरा क्षेत्र में 03 प्राथमिक व 04 उच्च प्राथमिक, ताबलेहट क्षेत्र में 01 प्राथमिक व 01 उच्च प्राथमिक वहीं नगर क्षेत्र में 03 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिनकी मान्यता समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

-------------
कार्रवाई की जाएगी
इस तरह का मामला जानकारी में नहीं यदि बिना मान्यता के विद्यालय संचालित हो रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
-अंबरीष कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें