फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर और पति ने विवाहिता को खिलाया सल्फास

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर और पति ने विवाहिता को खिलाया सल्फास
विज्ञापन

ललितपुर। बार थाना क्षेत्र के बछरावनी गांव में एक विवाहिता पर चरित्रहीनता का आरोप लगाते हुए पति और ससुर ने उसे जबरन सल्फास की गोलियां खिला दीं। हालत बिगड़ने पर बार सामुदायिक स्वाकस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जयंती (25 वर्ष) पत्नी धनीराम अहिरवार ने बताया कि उसकी शादी साढ़े पांच साल पहले बछरावनी गांव में हुई थी। इसके बाद से जयंती को लगातार ससुरालीजन चरित्रहीनता का आरोप लगाकर प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। एक हफ्ते पहले से सास ने खाना देना बंद कर दिया और खाने के सामान को ताले के अंदर रख दिया। इसके बाद बुधवार को एक बार फिर विवाहिता का ससुरालीजनों से विवाद हो गया, इस कारण महिला की मां और पिता उसे घर ले जाने के लिए आए लेकिन ससुरालीजनों ने भेजने से मना कर दिया। इसके बाद देर शाम महिला के ससुर और पति ने मिलकर उसे जबरन सल्फास की गोलियां खिला दीं। हालत बिगड़ने पर उसे बार स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता ने बताया कि ससुरालीजन शादी के कुछ दिन बाद से ही लगातार प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। इस कारण महिला कई बार बम्हौरी गांव स्थित अपने मायके भी चली गई, वहां से लौटने के बाद उसे फिर प्रताड़ित किया जाने लगा था। महिला का पति खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें