फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू से भरा ड्रक व दो डंपर किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध बालू से भरा ट्रक व दो डंपर किया जब्त
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में बालू का अवैध खनन और अन्य जनपदों से बालू का परिवहन दोनों ही जारी है। शनिवार को जिला खनिज अधिकारी ने एआरटीओ के साथ संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई करके दो डंपर व एक ट्रक को अवैध बालू समेत पकड़ा है और कोतवाली में जब्त करा दिया है।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी अरविंद कुमार व एआरटीओ सतेंद्र कुमार ने अवैध खनन व ओवर लोड खनन परिवहन के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने तालबेहट की ओर से आ रहे दो डंपरों को चंदेरा इंडस्ट्री के पास से पकड़ा। दोनों ही डंपरों में अवैध बालू भरी हुई थी तो तालबेहट क्षेत्र से अवैध खनन करके लाई जा रही थी। इसके साथ ही एक ट्रक को भी पड़ा, जिसमें अवैध बालू भरी हुई थी। यह बालू मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के पलैरा घाट से लाई गई थी। गौरतलब है कि तालबेहट क्षेत्र में अवैध खनन और मध्य प्रदेश से बालू का अवैध परिवहन लंबे समय से जारी है। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए दोनों डंपर व ट्रक को कोतवाली में जब्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कपासी व अन्य क्षेत्रों में भी अवैध खनन के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें