फांसी लगाकर युवती ने दिए प्राण
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। थाना नाराहट ग्राम अंतर्गत पारोल में शनिवार की दोपहर करीब लड़की ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाराहट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पारोल निवासी राजकुमार (17) पुत्री विहारी बरार का शव शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे रस्सी के फंदे पर लटका मिला। लड़की के परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या कर अपनी जान दी है। स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के द्वारा यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग एक सप्ताह पूर्व ही इसी गांव के ही 18 वर्षीय युवक राजकुमार अहिरवार की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस मामले में लड़के के बड़े भाई सुरेंद्र अहिरवार ने पुलिस को तहरीर दकर लड़की के परिजनों पर राजकुमार की तेल डालकर जिंदा जला देने का आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद कहा सुनी भी हुई थी। अब यह मामला पुलिस में पहुंच में गया है, जांच के बाद ही हकीकत सामने आएगी।
परिस्थितियों की तलाश की जा रही है। लड़की वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है, अब विवेचना करने के बाद सच्चाई सामने आयेगी। ऐसा सुनने में आया है कि मामला प्रेम प्रसंग था।
- देव आनंद
सीओ नाराहट।