फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की मौत पर असपताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़
विज्ञापन


मड़ावरा। थाना सौजना के गांव उल्दना कलां में जहर खाने से एक ग्रामीण की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि सही उपचार नहीं मिलने से मौत हुई है। जबकि, चिकित्सक का कहना है कि जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। तीमारदारों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। इसकी शिकायत थाने में की गई है।
ग्राम उल्दना कलां निवासी घूमन सिंह (45) पुत्र मोहन लोधी ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। जानकारी पाकर परिजन उसे उपचार के लिये सीएचसी मड़ावरा लेकर आए लेकिन, यहां कुछ देर उपचार के बाद ग्रामीण की मौत हो गई। इस पर मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया व कर्मचारियों के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली। मृतक के परिजनों ने पुलिस से लापरवाह स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कराने की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे देवेंद्र ने बताया की उसके चाचा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर लेकर आए, वहां पर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से तीन घंटे बाद उपचार शुरू हो पाया, जिससे मरीज की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए ललितपुर भेज दिया है। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का एवं तीन लड़कियां हैं।
विज्ञापन



जिस समय मरीज को भर्ती के लिए लाया गया, उस समय ओपीडी चल रही थी। डॉ. कुलदीप एवं फार्मासिस्ट प्रभात ने मरीज का उपचार किया। मरीज के शरीर में जहर फैल चुका था, प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। एंबुलेंस आने में थोड़ा समय लग गया, तब तक मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की है, जिसकी शिकायत थाने में की गई है। डॉ. विशाल पाठक, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी मड़ावरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें