फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने घात लगाकर दो भैसों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भालू ने घात लगाकर दो भैंसों पर किया हमला
विज्ञापन

ङोगरा खुर्द /ललितपुर। बृहस्पतिवार को मड़ावरा वन रेंज अंतर्गत जंगल में भालू ने शाम करीब पांच बजे दो भैंसों पर हमला कर दिया है। इस दौरान चरवाहों को अपनी जान बचाने के लाले पड़ गए। किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं, भैंसें खून से लथपथ हो गई। गनीमत यह रहीं कि बकरियां चराने वाले चरवाहे मौके पर पहुंच गए। इससे चरवाहे व भैंसों को बचाया जा सका।
ग्रामीणों ने बताया कि थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा निवासी रूप सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह गनपत पुत्र कपूरे रोजाना की तरह अपनी भैंसों को चराने के लिए जंगल में गए थे। जब वह जामनी नदी के आसपास थे, उसी दौरान भालू ने घात लगाकर भैंसों पर पीछे से हमला बोल दिया। भैंसों की आवाज सुनकर चरवाहे भैंसों की ओर दौड़े। भालू का आक्रामक रख देखकर चरवाहे के होश उड़ गए। देखते ही देखते भालू चरवाहे पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। इसके बाद चरवाहे भी मौके से भाग खड़े हुए। थोड़ी सी दूरी पर कुछ चरवाहे बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने साहस का परिचय दिखाया और उन्होंने भालू पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। तब जाकर भालू मौके से भागा। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से मादा भालू गौना वन रेंज में ग्राम पारौल के आसपास आतंक मचाए थी। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि चार लोग घायल अवस्था अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, वनविभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी क्षेत्र में मिनादी कराकर लोगों को जंगल में नहीं जाने की हिदायत दे रहे हैं। इसके बाद भी लोग जंगल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सागर जिले से होकर गौना वन रेंज में आई मादा भालू ने कई दिनों तक ग्राम पारौल व आसपास के ग्रामों में दहशत फैला दी थी। उसके हमले में ग्राम पारौल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। गौना रेंज कर्मियों के लिए भालू का विचरण चुनौती बन गया था। यहां का स्टाफ गश्त करने के साथ पटाखे फोड़कर उसे भगाने का प्रयास कर रहा था। आखिरकार भालू ने गौना वन रेंज का इलाका छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि मादा भालू ने जामनी नदी को पार कर लिया है और अब वह मड़ावरा वन रेंज में पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को उसने मदनपुर के जंगल में विचरण कर रही भैंसों पर पंजे से हमला कर दिया है। इस सूचना को पाकर आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। वहीं, वन विभाग के कर्मी भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई
मड़ावरा क्षेत्र में मादा भालू के पहुंचने के साथ किसी जानवर पर पंजे से हमले की सूचना मिली है। जिसकी वास्तविक जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए मुनादी कराई जा रही है।
आरएस यादव, एसडीओ वन

भालू गौना रेंज से होकर मड़ावरा वन रेंज में पहुंच गया है। मड़ावरा क्षेत्र के स्टाफ को इसकी सूचना दे दी गई है।
आरके शाही, गौना वन रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें