फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

ललितपुर।
बार थानांतर्गत दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है।
बार थानाक्षेत्र के भावनी गांव निवासी वंशीलाल पुत्र हल्के की शादी महरौनी खुर्द निवासी कंछेदी लाल की पुत्री ज्योति के साथ दस महीने पहले हुई थी। सोमवार को मायके वालों को सूचना मिली कि ज्योति की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता कंछेदी लाल पुत्र कूरे अहिरवार की तहरीर पर पुलिस ने पति वंशी, ससुर हल्के, सास सूरज, गांव के ही राहुल और बहनोई रमेश के खिलाफ दहेज की मांग करने और मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर जान से मार देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया कि ज्योति की शादी दस महीने पहले हुई थी। इसके बाद से लगातार ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। तीन महीने पहले भी ज्योति के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट की थी। इसकी सूचना मिलने पर मृतका के पिता और रिश्तेदारों ने मिलकर समझौता करवा दिया। इसके बाद भी ससुरालीजन लगातार महिला को प्रताड़ित करते रहे। बीस दिन पहले पति बंशीलाल और उसका मित्र राहुल वंशकार के ज्योति को लेकर मायके पहुंचे। जहां एक रात रुकने के बाद जबरन अपने साथ ससुराल ले जाए। पांच जनवरी को की रात गांव वालों ने सूचना दी कि ज्योति की मौत हो गई है। छह जनवरी की सुबह जब जाकर देखा तो ज्योति का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। इसके अलावा मृतका के कपड़े फटे हुए और गली में घसीटे जाने के निशान थे। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं ससुरालपक्ष की ओर से मृतका के ससुर हल्के अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार की शाम ज्योति अपने कमरे में चली गई और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। शाम सात बजे कमरे से चीख की आवाज सुन जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो ज्योति का शव साड़ी के फंदे के सहारे छत के कुंदे पर लटक रहा था। शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें