फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से हमला कर युवक को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकुओं से हमला कर युवक को किया लहूलुहान
विज्ञापन

ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर में विवाद के कारण कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर एक युवक लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ युवक कोतवाली पहुंचा और जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज कराया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब तीन बजे थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी देशराज (27) पुत्र हरदे अहिरवार अपने गांव की एक रिश्तेदारी में शहर के मोहल्ला नेहरू नगर किसी काम से आया था। इसी दौरान उसका उक्त रिश्तेदारी में लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में युवक को गले, मुंह और हाथ में चोटें आ गईं। वह किसी प्रकार अपनी बाइक वहीं छोड़कर ऑटों से खून से लहूलुहान हालत में कोतवाली पहुंचा और चिल्लाते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाने लगा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। देशराज ने बताया कि वह गांव की रिश्तेदारी में मोहल्ला नेहरु नगर आया था, जहां उसे कुछ लोगों ने बुलाया था और बिना किसी कारण केे उन्हीं लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें