फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम 2

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कैलगुवां निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम कैलगुुवां निवासी माया (35)पत्नी कल्यान प्रजापति बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे घर पर ही थी, जबकि उसके पति व उसका दस वर्षीय पुत्र राजेश खाना बना रहे थे, कि तभी माया भूसा वाले कमरा में गई और अज्ञात कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पुत्र राजेश जब नमक उठाने के लिए कमरे में गया तो उसने अपनी मां को फांसी पर लटका देखा तो भाग कर पिता को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर अन्य ग्रामीण व परिजन एकत्रित हो गए। कल्यान ने बताया कि उसकी यह दूसरी पत्नी थी। उसने कमरे की म्यारी पर रस्सी से फांसी लगाई है। उसका मायका बसतगुवां में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बानपुर जितेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाने के कारण हुई है। फांसी किस वजह से लगाई इसके कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें