फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं चले लाठी डंडे, कहीं लात घूसे, धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं चले लाठी-डंडे, कहीं लात -घूसे
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में विभिन्न थानों के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आपसी झगड़ों में कहीं लाठी-डंडे चले तो कहीं लात घूसों से मारपीट के मामले सामने आए हैं। मारपीट के साथ ही गालियों साथ धमकियां भी दी गईं। अलग-अलग मामलों में विभिन्न थानों की पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम गढ़िया निवासी हरवंश पुत्र पार सिंह ने तहरीर पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही नाथूराम समेत चार लोगों पर 23 मई को दोपहर तीन बजे गाली गलौज कर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं इसी मामले में विपक्षी देवी सिंह ने हरवंश यादव समेत चार लोगों पर मारपीट कर गालीगलौज के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाराहट अंतर्गत ग्राम डोंगराकला निवासिनी गौनाबाई ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही संदीप अहिरवार समेत तीन लोगों पर 22 मई की सुबह आठ बजे उसके साथ लात घूसों से मारपीट करने व गाली गलौज देने के आरोप लगाए हैँ। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना पाली अंतर्गत मुहल्ला कुरयाना निवासी दमोदर पुत्र कन्छेदी ने मुहल्ला के ही कमलू समेत चार लोगों पर 23 मई की रात आठ बजे गाली गलौज कर मारपीट के आरोप लगाए हैं। थाना सोजना अंतर्गत ग्राम भौंड़ी निवासी गनेश अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर 22 मई की रात को साढ़े आठ बजे गांव के ही रवि अहिरवार पर गालीगलौज कर मारपीट के आरोप लगाए हैं। थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम तेरई फाटक निवासी जगभान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 मई को रात नौ बजे गांव के ही साकूलाल कुशवाहा समेत चार लोगों ने गालीगलौज कर उसकी मारपीट कर दी। इसी प्रकार थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम टपरियन के गनेशपुरा निवासी बेटीबाई पत्नी हरजू कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर तेरा निवासी प्रेमचंद समेत तीन लोगों पर गालीगलौज कर मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहीं थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम रमपुरा निवासी मुलायम ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही राजेश समेत चार लोगों के खिलाफ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इन मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें