फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर बबाल में चार नामजद समेत दो हजार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर बवाल में चार नामजद समेत दो हजार पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के पेश इमाम द्वारा मस्जिद में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रात में घंटाघर पर प्रदर्शन कर धारा 144 का उल्लंघन और मकानों पर पथराव करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने चार नामजद समेत 15 सौ से दो हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सदर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 21 मई को रात्रि करीब दस बजे सिविल लाइन निवासी. अजीज कुरैशी के नेतृत्व में करीब 15 सौ से दो हजार लोग घंटाघर पर उपद्रव करने लगे, जबकि वर्तमान में लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में 144 लागू है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपनिरीक्षक विनोद कुमार, जय सिंह, मो. गुलाम खान समेत अन्य पुलिस कर्मी उनके पीछे आए और धारा 144 लागू होने के संबंध में बताया। लेकिन, अजीज कुरैशी नारेबाजी करते हुए मुल्जिमों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों को उकसाते रहे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर भीड़ को तितर- बितर कराया। इनके कार्य से कानून व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन

इस आधार पर सिविल लाइन निवासी अजीज कुरैशी, मोहल्ला नेहरू नगर निवासी ताहिर, मोबीन खां, इस्लाम खां और 1500 से दो हजार लोग अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों मोहल्ला नेहरू नगर निवासी ताहिर, मोबीन खां एवं इस्लाम खां को गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीओ सदर राजा सिंह ने बताया कि चार नामजद समेत दो हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


घर पर तोड़फोड़ में 200 पर मुकदमा
मोहल्ला सिविल लाइन जामा मस्जिद के पास निवासी फहीम बेग ने थाना कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम ने अजीतापुरा मस्जिद के हुजरे में खुदकुशी की। उनके बेटे ने मेरे पिता हाजी इकबाल बेग व अन्य लोगों के खिलाफ झूठी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि, उसके पिता हाजी इकबाल बेेग का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पिता ने कई वर्षों में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के खुर्द-बुर्द एवं प्रबंधन नजूल भूमि के अवैध कब्जों की जांच कराने की मांग की थी। इसकी प्रशासनिक स्तर पर जांचें चल रहीं हैं। इन्हीं जांचों से बचने के लिए कुछ लोगों ने, जो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से कब्जाधारियों से जुड़े हैं, उन्होंने पेश इमाम की आत्महत्या का फायदा उठाया और रात्रि में साढ़े दस बजे के बाद एकराय होकर उनके परिवार को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों, पत्थरों और असलहों से लैस होकर आए और पत्थरबाजी व तोड़फोड़ की। इसमें मकान की खिड़कियों के कांच, सीसीटीवी कैमरे, जेरनेटर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के दरवाजों को तोड़ने का प्रयास किया। इस घटना में अजीज कुरैशी, रिजवान कुरैशी, इरफान कुरैशी, इरशाद खां, नौशाद खां, आरिफ बेग, शरीफ खां, कम्मू, जमील, इरफान खां, नसीम और इमरान मंसूरी निवासी सदनशाह, शाहरुख, निक्की, सलमान और करीब 150 से 200 अज्ञात लोग शामिल थे। घटना में मोहल्ला नेहरुनगर निवासी मुबीन खां, ताहिर खां एवं इस्लाम खां भी शामिल थे। थाना कोतवाली पुलिस ने फहीम बेग की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें