महिला ने फांसी लगाकर दी जान
जखौरा। थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ननौरा में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पुलिस को मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम ननौरा निवासी हंसमुखी (22 ) पत्नी सुखनंदन घर पर अकेली थी। पति सुखनंदन किसी काम से बाहर गया था। सुबह वापस लौटा और कमरे में जाकर देखा तो पत्नी छज्जे के कुंदे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उसने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति सुखनंदन ने बताया कि परिजनों सहित हंसमुखी रिश्तेदारी में शादी में गई थी। वहां से लौटते समय अपने भाई के साथ मायके चली गई और पता नहीं चला कि कब घर वापस आ गई। मृतका का मायका मध्यप्रदेश के ग्राम धौर्रा में है। मृतका के दो पुत्र हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सदर तहसीलदार राजेंद्र बहादुर सिंह को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण अज्ञात है।